एक ट्रेन जो कभी खत्म नहीं होती थी
दुनिया में एक ऐसी ट्रेन जो शुरू तो होती है लेकिन कभी खत्म नहीं होती। जी हम बात कर रहे हैं बीएपी की विशाल आयरन ओनर मालगाड़ी जो कि दुनिया की सबसे लंबी और भारी ट्रेनों में दर्ज है जिसकी लंबाई 7.35 कि.मी. है और इसमें 682 डब्बे थे , जिसे 21 जून 2001 में पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में चलाया गया था। इसमें लगभग 82,000 मेट्रिक टन लोहा लदा था। कुल वजन 99,732 मेट्रिक टन था। इसे खींचने के लिए आठ जनरल इलेक्ट्रिक डीजल इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव लगाए गए थे। हैरान करने वाली बात यह है कि एक ही चालक ने आगे के इंजन से बाकी सभी इंजनों को नियंत्रित करके नई नियंत्रण तकनीक की परीक्षण किया था, और जो कि सफल भी हुआ
एक ज्यावामुखी जिसमें आग नहीं कीचड़ निकलता है
दुनिया में एक ऐसे वोल्केनो यानी ज्वालामुखी भी मौजूद है जिससे आग नहीं बल्कि ठंडी कीचड़ निकलती है। जी हां हम बात कर रहे हैं मड वोल्केनो की यानी की गारा मुखी जिसे कीचड़ ज्वालामुखी भी कहा जाता है। जो गर्म लावा के बजाय जमीन के भीतर से कीचड़, पानी और गैस उबलती है। ये सामान्य ज्वालामुखियों के काफी ठंडे होते हैं और इसमें मैग्मा या लावा नहीं निकलता है। इससे निकलने वाली गैस का लगभग 85 टू 86% हिस्सा मीथेन का होता है। इसके अलावा कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन भी निकलती है। इसका टेंपरेचर आम ज्वालामुखी की तुलना में बहुत कम होता है। कुछ तो ठंडे होते हैं जबकि अन्य का तापमान लगभग 2° से 100° के बीच रह सकता है। ये छोटे टीलों के आकार में होते हैं यानी कि अगर देखा जाए तो 700 मीटर तक ऊंचे और 10 किलोमीटर तक चौड़े हो सकते हैं। ये अक्सर तेल और गैस भंडारों के टेक्टोनिक प्लेट की सीमाओं के पास मिलते हैं। अजरबैजान, ईरान, पाकिस्तान, इटली, रोमानिया, ताइवान और समुद्र तल पर इनकी मौजूदगी पाई जाती है।
