By Arati Jain
घर का मकान होगा या रहना पड़ेगा किराए पर -किस्मत में बड़ी गाडीं होगी या नहीं सब बता देती है आपकी कुंडली
कुंडली से कैसे पता करें कि आपका चौथा घर अच्छा है या खराब है? तो उसमें सबसे पहले हम देखते हैं कि चौथे घर से हम क्या-क्या देखते हैं और उसमें हमारी क्या-क्या चीजें आती हैं। तो सबसे पहले हमारी आती है मां। जी हां, जो आपको जन्म देती है वो मां आती है। उसके बाद आपका सुख शांति। जो आपके घर में सुख शांति होती है वो भी हम चौथे घर से ही देखते हैं। उसके बाद आता है आपका घर। आपका घर कैसा होगा? कहां पर होगा? बड़ा होगा, छोटा होगा, आप किराए के घर में रहेंगे। जैसा भी घर है वो हम चौथे घर से ही देखते हैं। और साथ ही साथ आप कितनी भूमि संपत्ति के मालिक बनेंगे वो भी चौथे घर से ही देखा जाता है। और साथ ही साथ वाहन का सुख। जी हां, आपके पास गाड़ी है, मोटरसाइकिल है, स्कूटर है, साइकिल है। क्या वाहन का सुख आपको मिलेगा? आप बड़ी गाड़ी में घूमेंगे, एक नॉर्मल गाड़ी में घूमेंगे, वो सब भी हम चौथे घर से ही देखते हैं। साथ ही साथ हमारे शरीर का जो छाती वाला हिस्सा होता है हमारा फेफड़े होते हैं। वो भी हम चौथे घर से ही देखते हैं। हृदय भी चौथे घर में ही आता है। अगर आपको सांस की बीमारी है, लंग्स में आपको कमजोरी है, हृदय में आपको प्रॉब्लम आती है, धड़कन आपकी तेज हो जाती है, तो वह सब चीज़ भी चौथे घर से ही देखी जाती है। चौथे घर से पता चलता है कि हमको इन सब चीजों का सुख मिलेगा कि नहीं मिलेगा। जैसे मां का सुख है। आपके पास घर बहुत बड़ा है। आपके पास वाहन भी बहुत अच्छे हैं, पर आपको मां का सुख नहीं है, तो इसका यह मतलब नहीं है कि आपका चौथा घर ख़राब है। मतलब थोड़ा बहुत उसके ऊपर बुरा असर है जिससे आपको मां का सुख नहीं होता। कोई अगर मां का सुख पूरा है, घर में सुख शांति है पर आपके पास वाहन नहीं है, आपके पास एक बहुत बड़ा घर नहीं है, एक लग्जरियस लाइफ नहीं है, तो भी आपका जो चौथे घर का असर है वो 50-50 माना जाएगा।
मां से अपने संबंध कभी ना बिगाड़ें
अब हमको पता चल गया कि चौथे घर से हम क्या-क्या देखते हैं। तो, उसके लिए आपने अब देख तो लिया क्या-क्या देखते हैं। पर, अगर आपका कुछ खराब है जैसे। आपको सांस की प्रॉब्लम है, अस्थमा है या हार्ट में कोई प्रॉब्लम है तो आप अपने चौथे घर को ठीक करिए। कैसे ठीक करेंगे? उसमें आप अपने घर में अगर कलह रहती है तो थोड़ी सी सुख शांति ले आइए। क्योंकि कलह होने से ही आपके जो हृदय पे और लंग्स पे असर पड़ता है। तो कोशिश करके आप क्लेश करने की कोशिश ना करें। घर में शांति रखने की कोशिश करें। जब कभी गुस्सा आए, तो पानी पी लीजिए। उस जगह से दूर हट जाइए। शांति बनाने की कोशिश करिए। अगर आपका छोटा घर है और आप चाहते हैं बड़ा घर मिले तो उसके लिए भी आपको थोड़ा बहुत अपने ग्रहों की स्थिति देखते हुए अपने आप को ध्यान में रखना पड़ेगा। और अगर माता का संबंध आपसे अच्छा नहीं है। कोशिश करिए कि मां से संबंध अच्छा बने। पर चाहकर भी संबंध अच्छा नहीं बन पाता। और उसमें आप ही की गलती है क्योंकि मां बहुत कम ही खराब होती है। मां हमेशा ही आपके साथ पॉजिटिव रहती है। तो आपको ही ध्यान रखना पड़ेगा। मां का सम्मान करना पड़ेगा। मां का थोड़ा सा प्यार दीजिए। उसकी इज्जत करिए। उसकी जो भी जरूरत है उनको पूरा करने की कोशिश करिए। इन सब चीजों से आप अपने चौथे घर को अच्छा करेंगे और आपके घर में सुख शांति एक जो समृद्धि आती है वो आएगी। आपको अच्छी नींद आएगी। घर में सुकून मिलेगा। इन सब चीजों से आपका चौथा घर बहुत ही ठीक रहेगा और अच्छा रहेगा। और यह सब आप कुंडली को चौथे घर से ही पता कर सकते हैं। और यह व्यवहारिक ज्ञान है जो आप जिससे अपने चौथे घर को ठीक कर सकते हैं। क्योंकि जो पंडितों के उपाय होते हैं वो तो होते ही होते हैं। जिसमें मंत्र जाप होते हैं। आपको कुछ पानी में बहाने की बातें बताई जाती हैं। वो सब चीजें भी ग्रहों की स्थिति देखते हुए ही हम आपको बता सकते हैं। पर व्यवहारिक चीज़ें ऐसी हैं जो आप अपने आप अपने ही इच्छा से और अपने ही विल पावर को बढ़ा करके ठीक अपने आप को कर सकते हैं।
कुछ आपको पूछना है तो हमारा फोन नंबर है 981036709
