Congress के तीन नेता पार्टी की आंखों में क्यों खटके -एक को निकलना पड़ा
अगर कहा जाए कांग्रेस नेता शशि थरूर , सैम पित्रोदा और कांग्रेस में लंबे समय रहकर पार्टी से अलग हुए गुलाब नबी आजाद में क्या कोई समानता है जिससे कांग्रेस के अंदर ही उनके खिलाफ लगातार बयानबाजी होती रहती है तो कह सकते हैं कि समानता तो है, और वो है कि तीनों ने ही pm मोदी की तारीफ की है और इसके कारण वो अपने की नेताओं के निशाने पर आ गए, सबसे पहले बात करें गुलाम नबी आजाद की तो उन्होंने कईं बार pm मोदी की तारीफ में कसीदे पड़े और इसी काऱण कांग्रेस में उपेक्षित हुए और इतने बेज्जत हुए कि उन्होंने पार्टी छोड़कर अपनी अलग पार्टी बना ली , इसके बाद शशि थरूर पर समय समय पर मोदी के काम की तारीफ करने के कारण कांग्रेस आलाकमान की आंखों में खटकते रहते हैं औप अब इस कड़ी में नाम जुड़ गया है इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा का, जी हां हाल ही में उन्होंने भी मोदी की तारीफ की तो अपनी ही पार्टी की विदेशी इकाई के नेताओं ने उन्हें घेर लिया, जी हां पता चला है कि International Overseas Congress के उपाध्यक्ष देवांश नारंग ने बाकायदा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर पित्रोदा पद से हटाने की मांग कर ड़ाली है, उन्होंने यह भी कहा कि इस तारीफ से कांग्रेस के कई सदस्य हैरान हैं। वहीं एक दूसरे उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम ने भी उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। आपको बता दें कि दीवाली के अवसर पर ये विवाद शुरू हुआ जब पित्रोदा ने मोदी को अपना पुराना दोस्त और अच्छा गुजराती दोस्त बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से उनके व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं और राजनीतिक विचारधारा को लेकर मतभेद अपनी जगह हैं। प्रधानमंत्री ने भी उन्हें सैम भाई कहकर संबोधित किया था। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2024 में जब सैम पित्रोदा ने भारतीयों की शक्ल-सूरत को लेकर दिए गए विवादित बयान दिया था तब भी उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था लेकिन एक महीने बाद फिर से अध्यक्ष बना दिया गया।
