बीजेपी के पांच बार सांसद रह चुके बृजभूषण सिंह का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है , जी हां ये वही बृजभूषण हैं जो कुश्ती महासंध के अध्यक्ष थे और कुछ समय कईं महिला पहलवानों ने उनपर खुलकर यौन शौषण का आरोप लगाया था जिसके कारण उनको बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था , आज उनको लेकर दो तरह की चर्चाएं चल रही हैं पहली उनकी राजनीति को लेकर है, देखा जा रहा है कि  बृजभूषण शरण सिंह और अखिलेश यादव के बीच हाल फिलहाल में काफी नजदीकियां बढ़ गई हैं और  दोनों एक-दूसरे की  खुलकर की तारीफ करते हैं। बस यूपी में चर्चा चल निकली है कि ये किसी बड़े बदलाव की तैयारी है, क्योंकि जब से बृजभूषण को टिकट नहीं मिला उनमें बदलाव देखा गया है, बीजेपी से तल्खियां दिखाई देती हैं और कई बार वो बीजेपी  से अलग रुख अपनाते हुए अखिलेश यादव की सराहना कर बैठते हैं. और हाल ही में देश की प्रसिद्घ महिला विनेश फोगाट ने आगे बढकर आरोप लगाया है कि बृजभूषण ने  उनका भी शोषण किया है,  और कुशती महासंध में भी उन्होंने अपने लोगों को बिठाया हुआ है।   फोगाट के इस बयान के बाद चर्चा यही है कि बीजेपी आलाकमान बृजभूषण के खिलाफ फिर से  कोई कारवाई कर सकती है, और  बृजभूषण को इस बात का आभास  है इसलिए अखिलेश से दोस्ती बढ़ा  रहे हैं।